संगीत जगत के 'गणगंधर्वन': 50 हजार से अधिक गानों को दी आवाज, अवॉर्ड्स इतने मिले कि कहा 'अब न दें'
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। संगीत जगत के महान गायक, जिनकी आवाज में अनोखी मिठास और गहरी भावनाएं भरी हैं। उनकी गायिकी इतनी दिलकश है कि उन्हें 'गणगंधर्वन' भी कहा जाता है। छह दशकों से अधिक के शानदार करियर में उन्होंने कई भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाने को आवाज दी।