सोनम बाजवा ने बताई 'बॉर्डर 2' में शामिल होने की कहानी, बचपन की यादों से जुड़ा सपना हुआ पूरा
मुंबई, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में जब भी देशभक्ति और युद्ध पर बनी फिल्मों की बात होती है, तो 1997 में आई जेपी. दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं थी, बल्कि उस दौर के लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ी हुई थी। आज भी यह फिल्म टीवी पर आते ही लोगों को स्क्रीन से बांध लेती है। अब जब इस फिल्म का सीक्वल यानी 'बॉर्डर 2' आ रहा है, तो दर्शकों की उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं।