13 नवंबर को रिलीज होगा वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' का तीसरा पार्ट
मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के तीसरे पार्ट का इंतजार दर्शकों को लंबे अरसे से था। इसकी रिलीज डेट गुरुवार को मेकर्स ने जारी कर दी। इसके साथ ही उन्होंने 'दिल्ली क्राइम-3' का टीजर भी जारी कर दिया है।