उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं निमरत कौर, भस्म आरती में हुईं शामिल
उज्जैन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के बीच कई सितारे ऐसे भी हैं, जो अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर आध्यात्मिक शांति की तलाश में मंदिरों और धार्मिक स्थलों का रुख करते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर इन्हीं कलाकारों में से एक हैं। इसी कड़ी में अब वह उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकाल के दर्शन करने पहुंची।