मोहित सूरी की 'सैयारा' ओटीटी पर रखेगी कदम, जानें नेटफ्लिक्स पर कब होगी स्ट्रीम?
मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। सिनेमाघरों में 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' ने जबरदस्त सफलता हासिल की और अब यह ओटीटी पर कदम रखने वाली है। यह रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा प्यार, दर्द और संघर्ष की कहानी है। इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है।