अस्तित्व ने तुम्हें आनंद दिया है, दुख तुम्हारी अपनी खोज है : सुभाष घई
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी यादें, फिल्मी किस्से और जीवन के खास पल शेयर करके जुड़े रहते हैं। नए साल 2026 की शुरुआत पर भी सुभाष घई ने एक प्रेरणादायक पोस्ट करते हुए वैचारिक कैप्शन दिए।