आठ साल के लंबे इंतजार के बाद जब पर्दे पर आईं तब्बू, दमदार एक्टिंग से बनाई खास पहचान
मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दुनिया में कुछ ऐसे नाम होते हैं, जिनकी अदाकारी को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता। तब्बू भी उनमें से एक हैं। उनकी फिल्मों में जब भी कैमरा उनके चेहरे पर जाता है, तो स्क्रीन पर एक अलग ही जादू होता है।