एक्शन, रोमांस और हिट फिल्में, सलमान खान के सिंपल मूव्स ने हर बार मचाया धमाल
मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कोई 'दबंग' कहता है, तो कोई 'भाईजान' के नाम से बुलाता है, तो कोई 'सुल्तान' कहकर पुकारता है। उनके अंदर की खासियत यह है कि वे मामूली से मामूली किरदार को भी अपने अंदाज और मुस्कान से खास बना देते हैं। उनके डायलॉग सिंपल होते हैं, और डांस सरल होता है, लेकिन फिर भी वायरल हो जाते हैं। उनकी एक्टिंग इतनी दमदार है कि वे हर किरदार में जान डाल देते हैं।