पीवी सिंधु, भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी, जिन्होंने 28 अगस्त को दर्ज की थी खास उपलब्धि
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खेल इतिहास में 28 अगस्त का दिन काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।