बर्थडे स्पेशल: रिकी पोंटिंग को आउट करने के बाद चर्चा में आए थे इशांत शर्मा

IANS | September 2, 2024 9:37 AM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। लंबे बाल और 6 फुट 5 इंच की हाइट वाला ये तेज गेंदबाज अपनी सटीक यॉर्कर से बल्लेबाजों को चारों खाने चित करने का माद्दा रखता है। इस भारतीय तेज गेंदबाज का नाम इशांत शर्मा है। इस कद-काठी के खिलाड़ी टीम इंडिया में गिने-चुने ही हैं।

डायना न्याड : 64 साल की उम्र में शार्क केज के बिना, 100 मील से ज्यादा तैरकर रचा था इतिहास

IANS | September 2, 2024 9:02 AM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। क्या आपने कभी सोचा है कि बिना किसी शार्क केज के, विशाल समुद्र में अकेले तैरकर मीलों की दूरी तय करना कैसा होता होगा? शार्क और अनजान खतरों से घिरे, सिर्फ अपने हौसले और मानसिक ताकत के भरोसे आगे बढ़ते रहना...वह भी 64 साल की उम्र में। यह असाधारण कारनामा कर दिखाया था लॉस एंजिल्स की मैराथन तैराक डायना न्याड ने, जिन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर तमाम प्रतिकूल हालातों में क्यूबा से फ्लोरिडा तक 100 मील से अधिक की दूरी तैरकर पार की थी।

माधव मंत्री बर्थडे : भारतीय क्रिकेट के 'सख्त मास्टर' जो सुनील गावस्कर के अंकल थे

IANS | September 1, 2024 11:32 AM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भले ही उन्होंने केवल चार टेस्ट मैच विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेले। टेस्ट में कभी शतक नहीं लगाया। उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर बहुत छोटा था। 1951 से 1955 के बीच उनके आंकड़े भी साधारण रहे। लेकिन कुछ खिलाड़ी अपने आंकड़ों से बहुत बड़े होते हैं। भारत के ऐसे ही एक क्रिकेटर थे माधव मंत्री जो एक ओपनिंग बल्लेबाज और विकेटकीपर थे। लीजेंडरी सुनील गावस्कर उनके भतीजे हैं। माधव कृष्णजी मंत्री का जन्म 1 सितंबर को महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था।

नंदन बल बर्थडे : जिनके आम खाने के शौक ने बनाया था उन्हें टेनिस स्टार

IANS | September 1, 2024 8:55 AM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पुणे का एक बच्चा जिसे बचपन में आम खाने का बड़ा शौक था। इस शौक ने उसका झुकाव टेनिस की ओर बढ़ाया। वह बच्चा जो बॉल बॉय के तौर पर खिलाड़ियों को खेलते देख मुग्ध हो जाता था, उसने बड़े होकर डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। बाद में एक कोच के तौर पर उल्लेखनीय काम भी किया। और इस शख्सियत का नाम है नंदन बल....1970 और 80 के दशक के भारतीय टेनिस लीजेंड, जो 1 सितंबर को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं।

पेरिस पैरालंपिक 2024 : पीएम मोदी ने अवनि और मोना को पदक जीतने पर दी बधाई

IANS | August 30, 2024 5:01 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की निशानेबाज अवनि लेखरा ने शुक्रवार को कमाल किया है। उन्होंने महिलाओं की स्टैंडिंग 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा एसएच-1 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके अलावा इसी इवेंट में भारत की एक और पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बेटी अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल के पदक जीतने पर बधाई दी।

10 मिनट का वर्कआउट आपको रखेगा फिट, कई बीमारियों से दिलाएगा निजात

IANS | August 30, 2024 3:47 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से फिट रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपने शरीर पर ध्यान देने का ही वक्त नहीं मिलता और अनियमित दिनचर्या की वजह से हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

भारतीय सेना की पहली महिला बॉक्सर हैं 'मिनी क्यूबा' की जैस्मिन लंबोरिया

IANS | August 30, 2024 9:26 AM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। 'कोई और खेल चुन लो!' ये शब्द हरियाणा की बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया के पिता के थे, जिन्होंने शुरुआती दौर में घर के बड़ों और समाज का कारण बता कर अपनी बेटी को बॉक्सिंग खेलने से मना कर दिया था। लेकिन यह युवा पहलवान नहीं मानी और इस खेल में अपना भविष्य बनाने की जिद कर बैठी। बड़ी मुश्किल और अपने भाइयों के कहने पर जैस्मिन के पिता ने अपना मन बदला।

29 अगस्त : अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर को मिला था खेल रत्न अवार्ड

IANS | August 29, 2024 8:46 AM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। सुनील गावस्कर, विवियन रिचर्ड्स को अपना हीरो मानते हुए क्रिकेट खेलने वाला लड़का 90 के दशक में भारत का सबसे बड़ा बल्लेबाज बन चुका था। छह या सात साल की उम्र में केवल मजे के लिए क्रिकेट खेलने की शुरुआत करने वाला यह लड़का बाद में कई खिलाड़ियों का पथ प्रदर्शक बना। 90 का दशक सचिन तेंदुलकर के खेल चरम पर था और फैंस के प्रति उनकी दीवानगी का भी। यह वही दशक था जिसमें 29 अगस्त, 1998 को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

मेजर ध्यानचंद जयंती विशेष: हॉकी के 'जादूगर' जिनकी स्टिक से बॉल 'चिपक' जाती थी, जब भी ओलंपिक में खेले विरोधियों को पस्त ही किया

IANS | August 29, 2024 8:37 AM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कहानी की शुरुआत होती है भारतीय शहर इलाहाबाद से, जहां 29 अगस्त 1905 को एक बच्चे का जन्म हुआ था। उसका नाम रखा गया - ध्यान सिंह। जिसे बड़ा होने पर दोस्त चंद कहकर बुलाने लगे। यह वही बच्चा था जिसने बाद में पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया और ‘हॉकी का जादूगर’ बन गया। यह कहानी है मेजर ध्यानचंद की जिनकी स्किल हॉकी में वैसी ही थी जैसे क्रिकेट में डोनाल्ड ब्रैडमैन की थी।

अन्नू रानी बर्थडे : जैवलिन थ्रोअर जिसने दकियानूसी सोच की बेड़ियों को तोड़कर हासिल किया नया मुकाम

IANS | August 28, 2024 12:17 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। जब जैवलिन की बात आती है तो भारत में सबकी नजरें नीरज चोपड़ा पर ठहर जाती हैं। लेकिन भारतीय महिला जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी एक ऐसी एथलीट हैं जिन्होंने देश का नाम रोशन करने की यात्रा में जीवन की बहुत विपरीत स्थितियों का सामना किया। साधारण से परिवार में जन्मी इस लड़की के पास न तो वह पारिवारिक माहौल था और न ही खेल को बढ़ावा देने के लिए संसाधन। मैदान के नाम पर खेत थे और जैवलिन के नाम पर बांस या गन्ना ही होता था। इन संघर्षों से गुजरकर जैवलिन में मुकाम हासिल करने वाली अन्नू रानी 28 अगस्त को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं।