9 सितंबर : जब हुआ था विलियम्स बहनों का टकराव, भूपति की जीत और सम्प्रास की विदाई
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। जहां हर सर्व एक कहानी बताता है और हर रिटर्न एक चुनौती पेश करता है। जब तेज गति से आती गेंद को फॉलो करने के लिए मशक्कत करते खिलाड़ी और रैकेट की हल्की सी झन्नाटेदार आवाज कोर्ट पर हलचल पैदा करते हैं, तब समझ लीजिए टेनिस का जादू आपका इंतजार कर रहा है। और 9 सितंबर का दिन इस खेल के बड़े टूर्नामेंट यूएस ओपन में एक संगम की तरह से है, जिस दिन तीन चैंपियन बने थे। जहां भारत ने भी आज से 25 साल पहले बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।