साजन प्रकाश : जिन्होंने खींची थी भारतीय तैराकी में बड़ी लकीर
नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। तैराकी एक ऐसा खेल है जहां भारत अभी 'तैरना' सीख रहा है। ओलंपिक में तैराकी में मेडल अभी भी दूर की कौड़ी है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि माइकल फेल्प्स जैसे खिलाड़ी भारत में कभी हो पाएंगे या नहीं। फिलहाल यही परिदृश्य है। लेकिन किसी न किसी को एक शुरुआत करनी पड़ती है और किसी न किसी को एक बड़ी लकीर खींचनी पड़ती है। भारतीय तैराकी में इस लकीर को खींचने वाले एक ऐसे ही नाम हैं साजन प्रकाश, जो 14 सितंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं।