गीतिका जाखड़ बर्थडे : भारत की पहली महिला पहलवान जिन्हें मिला अर्जुन अवॉर्ड
नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएनएस)। 'कुश्ती पुरुष प्रधान खेल नहीं'... ये शब्द हैं गीतिका जाखड़ के जो भारत की एक दिग्गज महिला पहलवान रही हैं। कभी कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम हरियाणा आज अपनी बेटियों के नाम से मशहूर है। यहां की बेटियां पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा रही हैं। 18 अगस्त 1985 को जन्मी गीतिका भी हरियाणा से ही ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने कई मौकों पर देश का नाम रोशन किया है।