भारत के खिलाफ खेलना बहुत मुश्किल, हम भविष्य में अपनी कमजोरियों को सुधारेंगे: हशमतुल्लाह शाहिदी

IANS | June 20, 2026 10:00 PM

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए भारत के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज निराशाजनक रही। अफगानिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सकी और 3-0 से सीरीज हार गई। शनिवार को चेन्नई में हुए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया, जो उनकी टीम के काम नहीं आ सका।

पांच विकेट से ज्यादा टीम की जीत से खुश हूं: प्रसिद्ध कृष्णा

IANS | June 20, 2026 9:43 PM

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत लिया। चेन्नई वनडे में भारत की जीत के हीरो प्रसिद्ध कृष्णा रहे, जिन्होंने दमदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। कृष्णा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद शुभमन गिल की नजर इंग्लैंड दौरे पर

IANS | June 20, 2026 9:26 PM

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे में 9 विकेट से जीत दर्ज की। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने पहली वनडे सीरीज जीती। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज 3-0 से जीती। शुभमन गिल की भारतीय टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका रही और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

ऑल-राउंडर के पास मैच जिताने के कई मौके होते हैं: माधव तिवारी

IANS | June 20, 2026 9:03 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के ऑलराउंडर माधव तिवारी ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए खेलते हुए अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। मौजूदा समय में माधव तिवारी मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 में उज्जैन फाल्कन्स के लिए खेल रहे हैं। माधव तिवारी ने कहा है कि उनके लिए निजी रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जीत मायने रखती है।

वनडे सीरीज: प्रसिद्ध के बाद रोहित-यशस्वी का जलवा, अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर भारत ने 'क्लीन स्वीप' किया

IANS | June 20, 2026 8:06 PM

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से मात देकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जिसके बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 170 रन की मजबूत साझेदारी की। यह बतौर कप्तान शुभमन गिल की पहले वनडे सीरीज जीत है।

ऑस्ट्रेलिया के नाम बड़ा रिकॉर्ड, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी सबसे बड़ी जीत

IANS | June 20, 2026 7:26 PM

साउथेम्प्टन, 20 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने रनों के अंतर से विमेंस टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की संयुक्त रूप से चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस टीम ने शनिवार को द रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड के विरुद्ध 98 रन से जीत हासिल की।

द ओवल टेस्ट: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दिया 463 रन का लक्ष्य

IANS | June 20, 2026 7:21 PM

द ओवल, 20 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने 'द ओवल' में खेले जा रहे टेस्ट मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड को 463 रन का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 5 सत्र का समय है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: बेथ मूनी की तूफानी पारी, नीदरलैंड को 98 रन से रौंदकर शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया

IANS | June 20, 2026 6:54 PM

साउथेम्प्टन, 20 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मैच में नीदरलैंड को 98 रन से करारी शिकस्त दी। यह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से संयुक्त रूप से चौथी सबसे बड़ी जीत भी रही। इस वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 'ग्रुप-ए' में पहला स्थान अपने नाम कर लिया है।

चेन्नई में 'प्रसिद्ध' हुए कृष्णा, फेंका वनडे फॉर्मेट का सबसे बेहतरीन स्पेल

IANS | June 20, 2026 6:46 PM

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को चेन्नई में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए यादगार बन गया। कृष्णा ने अपने वनडे करियर में पहली बार 5 विकेट लिए और चेन्नई में वनडे फॉर्मेट में सबसे बेहतर स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए।

महिला टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड की ऐल्सा लिस्टर को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर लगी फटकार

IANS | June 20, 2026 6:23 PM

लीड्स, 20 जून (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऐल्सा लिस्टर को लीड्स के हेडिंग्ले में 2026 महिला टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रुप बी मुकाबले के दौरान आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई है।