टीम का एकजुट प्रदर्शन आरसीबी के खिलाफ जीत की वजह: एलएसजी कप्तान ऋषभ पंत
लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार का दिन लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए अच्छा रहा। अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी और बाद में शानदार गेंदबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज की। एलएसजी को लगातार 6 हार के बाद यह जीत मिली। मैच के बाद एलएसजी के कप्तान ने जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।