विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहली भिड़ंत, जीत की हैट्रिक पर 'विमेन इन ब्लू' की निगाहें
मैनचेस्टर, 20 जून (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दो मैच जीतने के बाद 'विमेन इन ब्लू' हैट्रिक लगाने के इरादे से रविवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।