चित्रकूट से मंदाकिनी का जल लेकर अयोध्या जाएंगे साधु-संत

IANS | December 5, 2023 6:44 PM

सतना, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। अयोध्या में राम मंदिर का लोकार्पण होने वाला है, इससे चित्रकूट के साधु संत प्रसन्न और उत्साहित हैं। साधु संतों ने तय किया है कि वह चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जल लेकर अयोध्या जाएंगे, जहां वे मंदाकिनी के जल से सरयू नदी का अभिषेक करेंगे।

ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को चुनौती दी : बीएमसी चुनाव ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से कराएं

IANS | December 5, 2023 6:40 PM

मुंबई, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। शिवसेना-यूबीटी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राज्य सरकार को आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव ईवीएम के बजाय मतपत्र से कराने की चुनौती दी।

मुसलमानों को अनुदान पर सिद्दारमैया के बयान से कर्नाटक में विवाद छिड़ा

IANS | December 5, 2023 6:40 PM

बेंगलुरु, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। मुसलमानों को विशेष अनुदान आवंटित करने और समुदाय को सुरक्षा का आश्वासन देने पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के बयान ने राज्य में विवाद पैदा कर दिया है।

बिहार कैबिनेट ने नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को दी मंजूरी, 400 इलेक्ट्रिक बसों की होगी खरीददारी

IANS | December 5, 2023 6:36 PM

पटना, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2023 को मंजूरी दी गई। इस दौरान 400 इलेक्ट्रिक बसों के खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।

कैश-फॉर-क्वेरी विवाद : दिल्ली हाईकोर्ट ने महुआ मोइत्रा के मानहानि मामले को 11 दिसंबर तक के लिए फिर से अधिसूचित किया

IANS | December 5, 2023 6:28 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कैश-फॉर-क्वेरी विवाद के संबंध में मंगलवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय देहाद्राई के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के मानहानि मामले में सुनवाई को 11 दिसंबर के लिए फिर से अधिसूचित किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाए गए।

जम्मू कश्मीर पर चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद की टिप्पणी पर भड़के अमित शाह

IANS | December 5, 2023 6:24 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर से जुड़े दो विधेयकों पर मंगलवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय की टिप्पणी पर भड़के अमित शाह ने उनसे सवाल पूछा कि "एक देश में दो प्रधानमंत्री, दो संविधान और दो झंडे कैसे हो सकते हैं?"

यूपी में 1,000 अत्याधुनिक बसों से रोडवेज परिवहन की तस्वीर बदलेगी सरकार

IANS | December 5, 2023 6:19 PM

लखनऊ, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में रोडवेज बसों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने और नई 1,000 बसों को बेड़े में जोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के बेड़े में 1000 अत्याधुनिक बसों को जोड़े जाने के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया था।

बच्चों को पर्याप्त नींद दिलाने के लिए स्कूल का समय बदलें: महाराष्ट्र राज्यपाल

IANS | December 5, 2023 6:02 PM

मुंबई, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। छात्रों की पर्याप्त नींद को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने एक साहसिक कदम उठाते हुए शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों का समय बदलने पर विचार करने का आह्वान किया है।

नए मुख्यमंत्रियों के नाम पर मुस्कुराते हुए अमित शाह ने दिया जवाब, "अभी कुछ तय नहीं है, जल्द ही कह देंगे'

IANS | December 5, 2023 5:55 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। विधानसभा चुनाव का नतीजा सामने आने के बाद से ही लगातार यह सवाल पूछा जा रहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों में से 17 पर आपराधिक मामले, 72 करोड़पति : रिपोर्ट

IANS | December 5, 2023 4:53 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। 2023 में विश्लेषण किए गए 90 विजेता उम्मीदवारों में से 17 विजेता उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।