बिहार में ड्राइविंग सीट पर आरजेडी, तेजस्वी यादव महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा : मृत्युंजय तिवारी
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एनएसयूआई) के प्रभारी कन्हैया कुमार के बिहार में यात्रा करने पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी अपनी मजबूती के लिए बिहार में काम कर रही हैं। नतीजे आने पर पता चलेगा कि किसे कितना फायदा हुआ।