कर्नाटक : सरकार के जाति जनगणना के फैसले को आम लोगों ने बताया ऐतिहासिक
बेंगलुरू, 1 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा देश में जाति जनगणना कराने के फैसले को लेकर पूरे देश के लोगों में खुशी का माहौल है। दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में आम लोग सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बता रहे हैं। कर्नाटक के विजयनगर और धारवाड़ में लोग इस फैसले को गरीबों के उत्थान के साथ जोड़कर देख रहे हैं।