छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका ने बेमेतरा में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात
बेमेतरा (छत्तीसगढ़), 22 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बेमेतरा जिला मुख्यालय से लगे ग्राम चोरभट्टी का दौरा किया और योजना के तहत मकान पाने वाली केकती बाई साहू के घर का निरीक्षण किया।