एक्सिस माई इंडिया ने फर्जी ओपिनियन पोल वायरल होने पर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

IANS | April 22, 2024 5:12 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की प्रमुख सर्वे एजेंसी एक्सिस माई इंडिया ने अपने नाम पर एक फर्जी जनमत सर्वेक्षण लगातार वायरल होने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भ्रष्टाचार के स्लीपर सेल की असली सरगना हुईं बेनकाब, इस्तीफा दें ममता बनर्जी : भाजपा

IANS | April 22, 2024 5:05 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले में आए कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले के बाद सीधे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरते हुए यह आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के स्लीपर सेल की असली सरगना (ममता बनर्जी) आज बेनकाब हो गई हैं। भाजपा ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तुरंत अपने पद से इस्तीफा देने की भी मांग की है।

झारखंड में कांग्रेस की इकलौती सांसद रहीं गीता कोड़ा ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा

IANS | April 22, 2024 4:22 PM

चाईबासा, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड की सिंहभूम संसदीय सीट की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सोमवार का नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे। गीता कोड़ा फिलहाल इस सीट की सांसद हैं।

सपा-कांग्रेस के परिवारवाद और तुष्टीकरण पर ऐसा लगा ताला, दोनों शहजादों को उसकी चाबी भी नहीं मिल रही : पीएम मोदी

IANS | April 22, 2024 3:07 PM

अलीगढ़, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस के परिवारवाद और तुष्टीकरण पर ऐसा ताला लगा कि दोनों शहजादों को उसकी चाबी भी नहीं मिल रही। अच्छे भविष्य की चाबी भी जनता के पास है।

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में बताया, 'देश के संसाधनों पर पहला अधिकार किसका'

IANS | April 22, 2024 2:21 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 'देश के संसाधनों पर मुसलमानों के पहले अधिकार' वाले बयान का जिक्र कर पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

एनडीए जा रही 400 पार, बौखलाहट में भारत विरोधी शक्तियों से हाथ मिला रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन : भाजपा

IANS | April 22, 2024 2:11 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर सत्ता पाने के लिए भारत विरोधी शक्तियों से हाथ मिलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जैसे-जैसे चुनाव अभियान आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे यह स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा और एनडीए गठबंधन 400 पार जा रही है।

लोकसभा चुनाव में विदेश नीति भी है मुद्दा, दुनिया में भारत की बढ़ती धाक का श्रेय पीएम मोदी को दे रहे वोटर

IANS | April 21, 2024 8:45 PM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में रविवार को एक बार फिर भारत की दुनिया में बढ़ती धाक और विभाजित दुनिया के बीच देश की छवि 'विश्व बंधु' के रूप में उभरने का जिक्र काफी विस्तार से किया।

नई दिल्ली में कांग्रेस का 'शाही परिवार' ही अपनी पार्टी को वोट नहीं देगा तो आपसे वोट मांगने का क्या हक है : पीएम मोदी

IANS | April 21, 2024 8:17 PM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय के समर्थन में चुनाव प्रचार करने रविवार को राजस्थान पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस का "शाही परिवार" आजादी के बाद पहली बार अपनी पार्टी के उम्मीदवार को वोट नहीं देगा, और ऐसे में उसे लोगों से वोट मांगने का कोई हक नहीं है।

इंडी गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन रांची में, मंच पर नहीं दिखेंगे राहुल गांधी व उद्धव ठाकरे

IANS | April 21, 2024 2:53 PM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी इंडी गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन आज होना है। इसके लिए विपक्षी नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडी गठबंधन की रैली आयोजित हो रही है। मंच पर लालू यादव, अखिलेश यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, भगवंत मान, मल्लिकार्जुन खड़गे, सुनीता केजरीवाल, उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं के शामिल होने की सूचना थी। लेकिन, अब पता चल रहा है कि राहुल गांधी और उद्धव टाकरे इस शक्ति प्रदर्शन का हिस्सा नहीं होंगे।

नौकरियों के आंकड़े में पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट

IANS | April 20, 2024 8:51 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। काम की कमी और बेरोजगारी के नई ऊंचाई पर पहुंचने के विपक्ष के दावों के बीच श्रम बल पर सामने आया नया आंकड़ा केंद्र सरकार के लिए राहत लेकर आया है।