प्रधानमंत्री मोदी की अपील रंग लाई, खादी से बने वस्त्रों को बड़े शान से अपना रहे लोग
समस्तीपुर, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खादी उद्योग को बढ़ावा देने की बात कई मंचों पर कर चुके हैं। बिहार के समस्तीपुर में पीएम मोदी की बातों का असर जमीन पर दिखने लगा है। छोटे से जिले में इस 'मोटे वस्त्र' के प्रशंसकों की संख्या बढ़ रही है।