भारत में रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या 28 लाख के पारः केंद्र

IANS | December 11, 2024 11:35 AM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। देश में रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या अब 28,55,015 हो गई है, जबकि इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों की संख्या 4 दिसंबर तक 2,57,169 हो गई है। यह जानकारी हाल ही में संसद में दी गई।

पीएम मोदी और अमित शाह ने सुब्रमण्यम भारती को उनकी जयंती पर नमन किया

IANS | December 11, 2024 11:14 AM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। तमिल कवि, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक सुधारक सुब्रमण्यम भारती की आज जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस ने सुब्रमण्यम भारती को उनकी जयंती पर नमन किया।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

IANS | December 11, 2024 9:41 AM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की आज जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। पीएम मोदी ने तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखा।

छोटे व्यवसायियों के लिए वरदान है मुद्रा योजना, भोपाल के कारोबारी कर रहे पीएम मोदी का शुक्रिया

IANS | December 10, 2024 8:50 PM

भोपाल, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। गैर-कृषि कार्यों से जुड़े सूक्ष्म और लघु उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की ओर से लाई गई योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) रोजगार करने वाले लोगों के लिए उम्मीद का साधन बनकर उभरी है। इस योजना का उद्देश्य देश में व्यवसाय को बढ़ावा देना और छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत सरकार छोटे व्यवसायियों को लोन लेने की सुविधा देती है, जिससे वे अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकें और आर्थिक गतिविधियों में योगदान कर सकें।

महाराष्ट्र: लाडली बहन योजना के लिए महिलाओं ने सरकार का जताया आभार, बोली- 'अभूतपूर्व काम'

IANS | December 10, 2024 8:26 PM

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। लाडली बहन योजना इस समय पूरे महाराष्ट्र में जोरशोर से चल रही है। इसको लेकर महिलाओं में खुशी का माहौल है। आईएएनएस की टीम ने लाडली बहनों से बातचीत की।

बेलगाम के मामले पर इंडी गठबंधन के दल हो रहे 'बेलगाम', अब कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच छिड़ी जंग

गंगेश ठाकुर | December 10, 2024 7:08 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। इंडी गठबंधन में दरार की खबरों के बीच, इस गठबंधन के दो प्रमुख दल दो राज्यों में एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) ने महाविकास अघाड़ी के तौर पर एक साथ चुनाव लड़ा तो वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) दो मुद्दों पर एक-दूसरे के आमने-सामने आ खड़ी हुई है। एक तो वीर सावरकर के अपमान का मुद्दा शिवसेना (यूबीटी) उठा रही है। क्योंकि कर्नाटक में विधानसभा भवन से वीर सावरकर की तस्वीर उतारने की बात सामने आई है। वहीं, बेलगाम (बेलगावी) को लेकर भी कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को विधानसभा का टिकट दिए जाने पर स्थानीय लोगों ने की आलोचना

IANS | December 10, 2024 6:14 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले में 2020 में दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी में शामिल हो गए हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

महाराष्ट्र में वीवीपैट की गिनती में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई : चुनाव आयोग

IANS | December 10, 2024 6:12 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा लगातार उठाये जा रहे सवालों के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य में वीवीपैट की गिनती में किसी प्रकार की खामी सामने नहीं आई है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर विरोध-प्रदर्शन, सुरक्षा की मांग की

IANS | December 10, 2024 5:59 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन का आगाज कर दिया है। इस आंदोलन का उद्देश्य बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाना और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।

'मैं टाइम पर आया था, आप लेट आए हैं...', राहुल-रंधावा की बातचीत का वीडियो वायरल

IANS | December 10, 2024 5:14 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ समय की पाबंदी को लेकर मजाकिया अंदाज में बातचीत कर रहे हैं।