'आप' की लिस्ट से साफ हुआ केजरीवाल की पार्टी का जहाज डूब रहा : वीरेंद्र सचदेवा

IANS | December 9, 2024 3:26 PM

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो लिस्ट जारी की है, उससे एक बात तो साफ हो गई है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी का जहाज डूब रहा है।

एमपी शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का मंगलवार को मुख्य महोत्सव, सीएम योगी करेंगे अध्यक्षता

IANS | December 9, 2024 3:07 PM

गोरखपुर, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें संस्थापक सप्ताह समारोह का मुख्य महोत्सव (समापन कार्यक्रम) मंगलवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान पर भव्यतापूर्वक होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरक्षपीठाधीश्वर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में नोबल पुरस्कार विजेता, बचपन बचाओ आंदोलन के प्रणेता कैलाश सत्यार्थी उपस्थित होंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव : आप ने जारी की दूसरी लिस्ट, सिसोदिया की बदली सीट, पटपड़गंज से लड़ेंगे अवध ओझा

IANS | December 9, 2024 1:10 PM

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। खास बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है।

दिल्ली फूड फेस्टिवल में 'लखपति दीदी' ने दिखाए हुनर, पीएम मोदी का किया धन्यवाद

IANS | December 8, 2024 11:08 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे सरस फूड फेस्टिवल में इस बार एक खास आकर्षण 'लखपति दीदी' हैं। ये महिलाएं देश के विभिन्न हिस्सों से आईं हैं, जो स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपनी जिंदगी को संवारने में सफल रही हैं। इन महिलाओं ने सालाना एक लाख रुपये से ज्यादा की आय अर्जित की है और प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं।

हरियाणा : पीएम किसान सम्मान निधि से खुशहाल हुई रेवाड़ी के किसानों की जिंदगी

IANS | December 8, 2024 6:47 PM

रेवाड़ी, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के रेवाड़ी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वजह से किसानों की जिंदगी में खुशहाली आई है। किसानों का कहना है कि अब उन्हें फसलों में पड़ने वाले खाद, बीज और यहां तक कि खुद के निजी खर्चों के लिए उधार नहीं मांगने पड़ते। भारत सरकार उन्हें सालाना छह हजार रुपये देती है।

महाकुंभ में आंखों की जांच, घर के पास पसंद के अस्पताल में करा सकेंगे ऑपरेशन

IANS | December 8, 2024 6:24 PM

महाकुंभनगर, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। तीर्थराज प्रयागराज में संगम के पावन तट पर 13 जनवरी 2025 से शुरू हो रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए जुटने वाले हैं। योगी सरकार की ओर से इन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ ही उनके स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

रूसी कंपनी रोसनेफ्ट के सीईओ ने कहा, वैश्विक बाजार को नष्ट कर रहे हैं प्रतिबंध

IANS | December 8, 2024 6:14 PM

दोहा, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। रोसनेफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इगोर सेचिन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से वैश्विक बाजार के विभिन्न स्तंभों, विशेषकर ऊर्जा क्षेत्र को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने यह बात दोहा फोरम में कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'बीमा सखी योजना' करेंगे लॉन्च, महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बल

IANS | December 8, 2024 4:51 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपनी हरियाणा यात्रा के दौरान 'बीमा सखी योजना' को लॉन्च करेंगे। इस योजना के जरिए सरकार की कोशिश महिलाओं के सशक्त बनाना और वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाना है।

पूरे देश के लिए मुफ्ती परिवार बीमारी, हिंदुत्व पर टिप्पणी करने से बचें : अजय आलोक

IANS | December 8, 2024 3:17 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने 'हिंदुत्व' का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व को एक 'बीमारी' बताया, जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक भड़क गए। उन्होंने रविवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मुफ्ती परिवार पर प्रहार किया।

राजस्थान-हरियाणा के दौरे पर पीएम मोदी, पानीपत में 'बीमा सखी योजना' का करेंगे शुभारंभ 

IANS | December 8, 2024 10:20 AM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर की सुबह जयपुर में होंगे। यहां वो जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र (जेईसीसी) में राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे हरियाणा में 'बीमा सखी योजना' का शुभारंभ करेंगे।