प्रधानमंत्री मोदी ने ‘घाम तापो’ के तौर पर की उत्तराखंड विंटर टूरिज्म की ब्रांडिंग
देहरादून/नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। एक दिवसीय शीतकालीन यात्रा पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुखवा और हर्षिल से उत्तराखंड में शीतकालीन तीर्थाटन और पर्यटन की जोरदार ब्रांडिंग की। प्रधानमंत्री ने तीर्थयात्रियों, पर्यटकों से लेकर कॉरपोरेट और फिल्म उद्योग तक को विंटर सीजन में उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। पीएम मोदी ने उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म की ‘घाम तापो टूरिज्म’ के तौर पर ब्रांडिंग की है।