रिकॉर्ड 70 चुनावों के साथ, 2024 एक नई विश्व व्यवस्था को देगा आकार

IANS | December 2, 2023 1:20 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस) । जैसे-जैसे 2023 खत्‍म हो रहा है, दुनिया आगामी वर्ष में विभिन्न देशों में होने वाले चुनावों की मेजबानी के लिए तैयार हो रही है। 2024 में 40 देशों में 70 चुनाव होंगे। आने वाले दशक का अनुमान लगाने के लिए दुनिया इन चुनावों के वैश्विक प्रभाव को जानने का प्रयास कर रही है।

उत्तर प्रदेश में तीन नई एसडीआरएफ गठित

IANS | December 2, 2023 12:50 PM

लखनऊ, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। आपदाओं से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन नये राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) का गठन किया है। बाढ़, सूखा, भूकंप, आकाशीय बिजली जैसी अपादाओं के साथ 11 अन्य अपदाओं को भी राज्य आपदा घोषित किया गया है।

दक्षिण कोरिया ने अपना पहला जासूसी उपग्रह सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपित

IANS | December 2, 2023 9:35 AM

सियोल, 2 दिसंबर (आईएएनएस) रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उत्तर कोरिया के बढ़ते खतरों के बीच अंतरिक्ष-आधारित खुफिया क्षमताओं के लिए सियोल की खोज की परिणति में, दक्षिण कोरिया ने कैलिफोर्निया में अमेरिकी सैन्य अड्डे से अपना पहला स्वदेशी सैन्य जासूसी उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

इजरायल ने सीरिया की राजधानी में मिसाइलों से किया हमला

IANS | December 2, 2023 8:30 AM

दमिश्क, 2 दिसंबर (आईएएनएस) । इजरायल ने शन‍िवार तड़के सीरिया की राजधानी दमिश्क के आसपास सैन्य स्थलों पर मिसाइल हमला किया। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई।

सीएम हेमंत का आरोप, झारखंड के हक का 1 लाख 36 हजार करोड़ नहीं दे रही केंद्र सरकार

IANS | December 1, 2023 7:30 PM

रांची, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर झारखंड के हक का पैसा दबाने का आरोप लगाया है।

नारा विकास का लेकिन सारे काम विनाश वाले : अखिलेश यादव

IANS | December 1, 2023 7:24 PM

लखनऊ, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि इनका नारा तो विकास का है, लेकिन काम सारे विनाश के हैं। सरकार के पास विजन नहीं है, पैसा होने के बावजूद काम नहीं हो रहे हैं।

बिहार : लखीसराय हत्याकांड के मामले ने तूल पकड़ा, भाजपा ने दिया महाधरना

IANS | December 1, 2023 6:59 PM

लखीसराय, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। लखीसराय में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर भाजपा के नेता शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरने पर बैठे।

राजस्थान में भाजपा, कांग्रेस ने बागियों और निर्दलियों की ओर रुख किया

IANS | December 1, 2023 6:51 PM

जयपुर, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए अलग-अलग एग्जिट पोल खंडित जनादेश का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा बागी और स्वतंत्र उम्मीदवारों से मिल रहे हैं ताकि बहुमत के आंकड़े से कम होने की स्थिति में सुरक्षित रह सकें।

हिमाचल में कॉन्स्टेबल के 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित

IANS | December 1, 2023 6:43 PM

शिमला, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने शुक्रवार को पुलिस कांस्टेबल के 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने का फैसला किया और 1,226 पदों को भरने के लिए संशोधित मंजूरी भी दी।

समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता : मुख्यमंत्री योगी

IANS | December 1, 2023 6:42 PM

लखनऊ, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष हर मुद्दे को समाजवादियों का बताते हैं, जबकि जनता समाजवादियों के कारनामे भूली नहीं है। हर कोई जानता है कि कैसे-कैसे खेल खेले जाते थे। प्रदेश के अंदर सत्ता प्रायोजित डकैती का सबसे बड़ा उदाहरण जेपीएनआईसी है। इसका मूल डीपीआर 265 करोड़ आंका गया था, लेकिन इसमें 821 करोड़ खर्च हुए। इसके बाद भी खेल खत्म नहीं हुआ। यह तो केवल एक उदाहरण है।