मानवीय सहायता से भरे 2,700 से अधिक ट्रक गाजा पहुंचे

IANS | December 1, 2023 8:49 AM

राफा (मिस्र), 1 दिसंबर (आईएएनएस)। मानवीय सहायता से लदे 2,781 ट्रक अब तक राफा क्रॉसिंग के माध्यम से गाजा पट्टी में प्रवेश कर चुके हैं, जो मिस्र और फिलिस्तीनी एन्क्लेव के बीच एकमात्र संपर्क बिंदु है। मिस्र की राज्य सूचना सेवा (एसआईएस) ने यह जानकारी दी।

उमा भारती लड़ना चाहती हैं 2024 का लोकसभा चुनाव

IANS | November 30, 2023 7:58 PM

भोपाल, 30 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती एक बार फिर सक्रिय राजनीति में लौटने की इच्छा रखती हैं और 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ना चाहती हैं।

केटीआर ने कहा, एग्जिट पोल 'बकवास' है

IANS | November 30, 2023 7:37 PM

हैदराबाद, 30 नवंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बारे में एग्जिट पोल को 'बकवास' करार देते हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने गुरुवार को कहा कि बीआरएस सत्ता बरकरार रखेगी।

सीएम ममता ने पीएम को लिखा पत्र, राज्य सरकार को केंद्रीय फंड जारी करने में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया

IANS | November 30, 2023 7:01 PM

कोलकाता, 30 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत राज्य सरकार को केंद्रीय धन जारी करने में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

भारत ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.6% जीडीपी दर्ज की

IANS | November 30, 2023 6:38 PM

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। कृषि क्षेत्र में मंदी के बावजूद चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.6% की दर से बढ़ी। सांख्यिकी मंत्रालय के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन और बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर उच्च सरकारी व्यय ने विकास की गति बरकरार रखा।

महाराष्ट्र के मंत्री ने अधिकारियों से कहा, किसानों की जाति के आधार पर 'पंचनामा' न बनाएं

IANS | November 30, 2023 6:05 PM

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), 30 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार ने गुरुवार को जिला अधिकारियों से कृषकों की पीड़ा का 'पंचनामा' निष्पक्ष रूप से बनाने और किसानों की जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करने का आग्रह किया है।

भाजपा ने दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले का आरोप लगाते हुए केजरीवाल सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

IANS | November 30, 2023 5:50 PM

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा ने दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले का आरोप लगाते हुए गुरुवार को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ जल बोर्ड मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला।

केरल भाकपा ने बीमार प्रदेश सचिव को नहीं बदलने का फैसला किया

IANS | November 30, 2023 5:44 PM

तिरुवनंतपुरम, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बीमार चल रहे भाकपा के राज्य सचिव कनम राजेंद्रन को बदलने की अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने गुरुवार को अनुभवी नेता को पद पर बनाये रखने का फैसला किया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से कहाः पुराने, गंदे कपड़े पहनकर आने वालों के साथ मानवीय व्यवहार करें

IANS | November 30, 2023 5:34 PM

बेंगलुरु, 30 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने गुरुवार को डॉक्टरों से उन गरीब लोगों का मानवता के साथ इलाज करने का आह्वान किया, जो उनके पास पुराने और गंदे कपड़ों में आते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना भेदभाव के अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलनी चाहिए।

'वंचितों को वरीयता' के मंत्र को लेकर काम कर रही है सरकार, रोजगार मेले में पीएम मोदी बोले

IANS | November 30, 2023 5:30 PM

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 वर्षों में देश के 13 करोड़ से ज्यादा लोगों के गरीबी से बाहर आने का दावा करते हुए कहा है कि उनकी सरकार वंचितों को वरीयता देने के मंत्र को लेकर काम कर रही है।