अयोध्या में शनिवार से उत्सव, सीएम योगी करेंगे श्रीगणेश
अयोध्या, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भव्य मंदिर में विराजमान रामलला की पहली वर्षगांठ पर शनिवार से तीन दिवसीय उत्सव शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला का महाभिषेक कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद परिसर स्थित अंगद टीले से पहली बार साधु-संतों और समारोह में शामिल होने वालों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री के भी पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी तकरीबन पांच घंटे तक अयोध्या में ही रहेंगे।