सांबा में स्थानीय लोगों के लिए वरदान बनी जेएमएम, पुराने कुएं को पुनर्जीवित कर सप्लाई किया जा रहा पानी

IANS | December 7, 2024 7:58 PM

सांबा, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित उत्तर वहनी गांव का ऐतिहासिक कुआं जिसे महाराजा गुलाब सिंह ने 200 से 250 साल पहले इलाके के लोगों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनवाया था, उसे जल जीवन मिशन योजना के तहत पुनर्जीवित कर दिया गया है। इस कुएं को जल शक्ति विभाग सांबा ने साफ किया और मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया, जिससे अब प्रतिदिन 16 घंटे तक स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जा रही है।

'इंडी गठबंधन' का नेतृत्व ममता बनर्जी की इच्छा या गठबंधन से सेफ एग्जिट प्लान?, कांग्रेस भी हैरान

गंगेश ठाकुर | December 7, 2024 7:21 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। इंडिया ब्लॉक के गठन के साथ ही इसके घटक दलों के बीच खटपट शुरू हो गई थी। जब यह अपने सही आकार में आ रहा था, उससे पहले ही नीतीश कुमार ने इससे अपना पल्ला झाड़ लिया और लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वह एनडीए के साथ हो लिए। हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान भी इंडिया ब्लॉक के दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खूब रार रही।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 'बाप्स' के स्वर्ण महोत्सव कार्यक्रम में लोगों की भीड़, पीएम मोदी होंगे वर्चुअली शामिल

IANS | December 7, 2024 7:10 PM

अहमदाबाद, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। अहमदाबाद के प्रसिद्ध नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को स्वामीनारायण से जुड़ी संस्था 'बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था' (बीएपीएस) अपना स्वर्ण महोत्सव मना रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

पंजाब : सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, शादी के दिन इंतजार करती रही बारात, लड़की का अता-पता नहीं

IANS | December 7, 2024 4:18 PM

मोगा, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। पंजाब के मोगा से धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। दरअसल, मोगा में एक युवक सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की से संपर्क में आया और बात शादी तक जा पहुंची। दोनों ने अपनी रजामंदी से शादी करने का फैसला किया। शादी के दिन दूल्हा बारात लेकर पहुंचा लेकिन न तो लड़की पहुंची और न लड़की वाले। लड़का पक्ष दिनभर लड़की पक्ष का इंतजार करता रहा और फिर थाने पहुंचना पड़ा।

‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ से खेती में मिल रही है राहत : लाभार्थी किसान

IANS | December 7, 2024 2:09 PM

मधुबनी, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को काफी राहत मिल रही है।

मान्यता प्राप्त स्टार्टअप ने 16.6 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर किए पैदा: केंद्र

IANS | December 7, 2024 1:23 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। हाल ही में संसद को दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप ने 55 से अधिक विभिन्न उद्योगों में 16.6 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए हैं।

बीसीडी और जीएसटी में कटौती के बाद निर्माताओं ने 3 कैंसर रोधी दवाओं की घटाई एमआरपी: केंद्र

IANS | December 7, 2024 10:01 AM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्माताओं ने तीन कैंसर रोधी दवाओं - ट्रैस्टुजुमैब डेरक्सटेकन, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब दवाओं पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) घटाना शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए यह निर्देश जारी किया गया है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एनआईटी हमीरपुर में दिया गया प्रशिक्षण

IANS | December 6, 2024 10:18 PM

हमीरपुर, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। युवाओं को प्रशिक्षण देकर अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत उत्तर प्रदेश के एनआईटी हमीरपुर में स्थानीय लोगों को राजमिस्त्री और बढ़ई समेत 18 ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया गया।

ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा प्रयागराज महाकुंभ

IANS | December 6, 2024 9:39 PM

महाकुंभनगर, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। त्रिवेणी के तट पर जनवरी 2025 को आयोजित होने जा रहा महाकुंभ ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बनने जा रहा है। राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को महाकुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्टॉल और दुकानें दी जाएंगी। राज्य आजीविका मिशन की तरफ से इसकी पूरी योजना तैयार की गई है, जिसमें ग्रामीण महिलाओं को ही लगाया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर : सांबा में पॉली हाउस फार्मिंग से किसान मालामाल, मोदी सरकार को कहा, 'शुक्रिया'

IANS | December 6, 2024 9:12 PM

सांबा, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के किसानों ने पारंपरिक खेती को छोड़कर पॉली हाउस फार्मिंग अपनाई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। कृषि विभाग की इस पहल के परिणामस्वरूप किसानों को न केवल अधिक फसलें मिल रही हैं, बल्कि उनकी आय भी कई गुना बढ़ गई है।