मॉरीशस की आबो-हवा में अपनेपन का एहसास, यहां की मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून-पसीना : पीएम मोदी
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान, 'द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से नवाजा। पीएम मोदी को यह सम्मान भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया गया।