योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल : यूपी सरकार की छात्रवृत्ति योजना ने बदली लाखों छात्रों की तकदीर
लखनऊ, 26 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीते आठ वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए लाखों छात्रों को वित्तीय संबल प्रदान किया है। समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा का समान अवसर मिले, इसके लिए सरकार पारदर्शी और डिजिटल तरीके से छात्रवृत्ति योजनाओं का संचालन कर रही है।