देशभर में आम लोगों ने की ऑपरेशन सिंदूर की सराहना, कहा - 'आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा'

IANS | May 13, 2025 10:07 PM

भुवनेश्वर/नई दिल्ली/अजमेर, 13 मई (आईएएनएस)। भारत की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के लोगों में गर्व और उत्साह का माहौल है। उन्होंने देश के सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की है।

मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा 'चौधरी'

गंगेश ठाकुर | May 13, 2025 5:04 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। एक कहावत बड़ी मशहूर है 'मान न मान मैं तेरा मेहमान', ऐसा ही कुछ भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष और दोनों देशों के बीच सहमति से लागू सीजफायर के बीच अमेरिका कर रहा है। वह बिन बुलाए मेहमान की तरह दोनों देशों की आपसी सहमति से लागू सीजफायर पर अपनी पीठ थपथपा रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान में कुछ तो बड़ा हुआ है? तभी सूखा वहां के निजाम का गला

गंगेश ठाकुर | May 13, 2025 4:45 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। देश के नाम संदेश में सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जो कुछ कहा, उसके बाद दुनिया के तमाम बड़े मीडिया संस्थानों ने उनकी कही बातों को प्रमुखता से अखबार के पहले पन्ने पर जगह दी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जिन बातों का जिक्र किया, उसमें से दो प्रमुख बातें पाकिस्तान के पसीने छुड़ाने के लिए काफी थी। पहला यह कि भारत किसी भी तरह के परमाणु हमले की धमकी से डरने वाला नहीं है और दूसरा आतंक तथा आतंक को समर्थन देने वाली सरकार को अलग-अलग करके नहीं देखा जाएगा।

पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से पूरी दुनिया को बताया कि भारत की शर्तें क्या हैं : प्रवीण खंडेलवाल 

IANS | May 13, 2025 1:13 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवाद के खिलाफ सफल सैन्य कार्रवाई की तारीफ की। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से पूरी दुनिया को बताया कि हमारी शर्तें क्या हैं।

आतंक के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी ने तय किए तीन नए पैमाने

IANS | May 12, 2025 9:03 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'राष्ट्र के नाम संबोधन' में इस बात पर जोर दिया कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में 'ऑपरेशन सिंदूर' ने एक नई लकीर खींची है। उन्होंने कहा कि आतंक की लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है, एक नया पैमाना, न्यू नॉर्मल तय कर दिया गया है।

अब पाकिस्तान से बात सिर्फ पीओके और आतंक पर होगी : प्रधानमंत्री

IANS | May 12, 2025 8:40 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद सोमवार रात आठ बजे को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से अगर बात होगी, तो सिर्फ पीओके पर होगी। इसके अलावा, उन्होंने एक बार फिर अपनी नीति स्पष्ट करते हुए कहा कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।

आतंकवादी और उनके आका हमें उकसाते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा : मुख्तार अब्बास नकवी

IANS | May 12, 2025 2:38 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आतंकवादी और उनके आका हमें उकसाते हैं, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को ट्रोल करने पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, बताया- गैर-जिम्मेदाराना

IANS | May 12, 2025 1:49 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री को अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ट्रोल किया जाने लगा। इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके परिवार के सदस्यों के बारे में अभद्र टिप्पणियां कीं और उनकी बेटी को भी ट्रोल किया गया।

मध्य प्रदेश : कैदियों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने की अनूठी पहल

IANS | May 11, 2025 11:08 PM

मंदसौर, 11 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की जिला जेल में विशेष पहल करते हुए कैदियों और बंदियों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैदियों को जेल से रिहा होने पर इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

जस्टिस बीआर गवई ने अनौपचारिक बातचीत में कहा, 'मैं देश का पहला बौद्ध चीफ जस्टिस बनने जा रहा हूं'

IANS | May 11, 2025 6:56 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। 14 मई को देश के 52वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेने जा रहे जस्टिस बीआर गवई ने अनौपचारिक बातचीत में भारत-पाकिस्तान के मौजूदा टकराव, ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमला, राजनीति में जाने सहित कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। मीडिया के लोगों के साथ हुई ऑफ कैमरा बातचीत में उन्होंने बताया कि वह देश के पहले बौद्ध चीफ जस्टिस बनने जा रहे हैं।