बिहार विधानसभा चुनाव: बायसी की बड़ी चुनौती बाढ़, विकास का मुद्दा भी अहम

IANS | August 8, 2025 1:12 PM

पटना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में सीमांचल के पूर्णिया जिले में स्थित बायसी विधानसभा सीट खास पहचान रखती है। यह पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र है और कनकई व परमान नदी से घिरा हुआ है। हर साल मानसून में आने वाली बाढ़ यहां की सबसे बड़ी चुनौती है, जिसने दशकों से स्थानीय विकास को थाम रखा है।

'मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच हो,' राहुल गांधी के खुलासे पर बोलीं प्रियंका वाड्रा

IANS | August 8, 2025 1:06 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी से जुड़े तथाकथित सबूत पेश किए, जिस पर राजनीतिक घमासान मचा है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के दावों का समर्थन करते हुए जांच की मांग जोरो शोरों से उठा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव: कोचाधामन जहां उर्दू और बांग्ला बोलने वालों की आबादी अच्छी-खासी, अर्थव्यवस्था कृषि पर टिकी

IANS | August 8, 2025 12:59 PM

पटना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के किशनगंज जिले के अंतर्गत आने वाली कोचाधामन विधानसभा सीट, जो भारत-बांग्लादेश सीमा और पश्चिम बंगाल के करीब है, हर बार सियासी हलचल का केंद्र बनती है। 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई यह मुस्लिम बहुल सीट अपनी सांस्कृतिक, भौगोलिक और आर्थिक खासियतों के लिए जानी जाती है। महानंदा और दाहुक नदियों से घिरा यह क्षेत्र बाढ़, पलायन और पिछड़ेपन की चुनौतियों से जूझता है, फिर भी इसकी सियासत में मुस्लिम मतदाताओं भूमिका निर्णायक होती है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की नई परंपरा, जनसेवा सदन में सफाईकर्मियों को राखी बांधी

IANS | August 8, 2025 12:21 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के सफाईकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। यह कार्यक्रम जनसेवा सदन में रखा गया, जहां कई सफाईकर्मियों को बुलाया गया था। सीएम रेखा गुप्ता ने इन सफाईकर्मियों के हालचाल जाने और उन्हें राखी बांधी।

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए 'अब्बा-डब्बा-जब्बा'

गंगेश ठाकुर | August 8, 2025 10:26 AM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रह-रहकर भारत को टैरिफ का दिखाया जा रहा डर अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से अमेरिका भारत के खिलाफ टैरिफ बम फोड़ने की धमकी दे रहा है, उसका माकूल जवाब भारत सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।

टैरिफ में बढ़ोतरी दबाव बनाने की कोशिश, हमें देश हित को देनी चाहिए प्राथमिकता : हरवंश चावला

IANS | August 7, 2025 10:01 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात कही है। ट्रंप के इस कदम पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष हरवंश चावला ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि टैरिफ में यह बढ़ोतरी भारत पर अमेरिका के साथ एफटीए पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाने और रूस के साथ हमारे व्यापारिक सौदों को कम करने की एक रणनीति है।

छत्तीसगढ़ : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तहत ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का आयोजन, बेटियां सीख रहीं हुनर

IANS | August 7, 2025 9:57 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 7 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बेरोजगार युवाओं और युवतियों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर सामने आए हैं। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) की स्थापना टीकरकला, गौरेला के कंपोजिट बिल्डिंग छात्रावास भवन में किया गया है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बेरोजगार युवक-युवतियां पूरी तरह निशुल्क विभिन्न कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रहे है।

उत्तर प्रदेश : जौनपुर में किसानों का पीएम मोदी पर भरोसा कायम, अमेरिका को दिखाया आईना

IANS | August 7, 2025 9:52 PM

जौनपुर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट समर्थन व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि पीएम मोदी ने न केवल देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है, बल्कि अमेरिका जैसे देशों का डटकर जवाब दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए 'अब्बा-डब्बा-जब्बा'

गंगेश ठाकुर | August 7, 2025 9:19 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रह-रहकर भारत को टैरिफ का दिखाया जा रहा डर अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से अमेरिका भारत के खिलाफ टैरिफ बम फोड़ने की धमकी दे रहा है, उसका माकूल जवाब भारत सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में कोयला परियोजना को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने हमें खलनायक की तरह किया पेश : गौतम अदाणी

IANS | August 7, 2025 9:01 PM

लखनऊ, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया में कारमाइकल कोयला परियोजना को लेकर समूह द्वारा झेली गई वैश्विक आलोचना और समन्वित प्रतिरोध के बारे में विस्तार से बात की।