महाकुंभ पर पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी, 'प्रधानमंत्री ने जिनकी मृत्यु हुई उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी'
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ पर दिए गए बयान पर कहा कि मैं पीएम की बात का समर्थन करता हूं। लेकिन, उन्होंने महाकुंभ भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि नहीं दी। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया।