1971 के युद्ध वीर, 'रेमन मैग्सेसे' विजेता, बालाकोट पर मोदी सरकार का दिया साथ, केजरीवाल से गए 'हार'

IANS | September 5, 2024 1:35 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल लक्ष्मीनारायण रामदास को 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो के तौर पर जाना जाता है। सामान्यता एडमिरल रामदास सियासत या किसी दूसरी तरह की चकाचौंध से दूरी बनाए रखते थे। मगर बात जब सेना की आती तो वह मुखर होकर जवाब देने से पीछे नहीं हटते थे। फिर चाहे वो पुलवामा अटैक हो या बालाकोट एयरस्ट्राइक, इस पर सियासी बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।

अनिल बलूनी ने की केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात, एयर कनेक्टिविटी के विस्तार की मांग

IANS | September 4, 2024 7:58 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनिल बलूनी ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की।

सीएम योगी धमकियों से नहीं डरते, अखिलेश का मठ-मंदिरों को ध्वस्त करने का सपना पूरा नहीं होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम

IANS | September 4, 2024 6:38 PM

गाजियाबाद, 4 सितंबर (आईएएनएस)। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'गोरखपुर की तरफ होगा बुलडोजर का रुख' वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं, 2027 में अखिलेश यादव का जो सपना है मठ-मंदिरों को ध्वस्त करने का, वह पूरा नहीं होगा।

हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा : राहुल गांधी

IANS | September 4, 2024 2:31 PM

रामबन, 4 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता से स्टेटहुड वापस दिलाने का वादा किया। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा भी किया।

भारतीय राजनीति के 'पितामह', जिन्होंने पहली बार 'ब्रिटिश राज की लूट' से जुड़ी थ्योरी की पेश

IANS | September 4, 2024 9:34 AM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। दादा भाई नौरोजी को 'भारतीय राजनीति का पितामह' कहा जाता है। वह दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद् और विचारक भी थे। वह काफी मेधावी छात्र रहे और शिक्षक उनकी खूब तारीफ भी करते थे। साल 1845 में वह एल्फिन्स्टन कॉलेज में गणित के प्राध्यापक बने।

हिमंत सरमा के धुर विरोधी, राहुल गांधी के फ्रेंड, विदेशी महिला से शादी, गौरव गोगोई का सियासी सफर

IANS | September 4, 2024 9:27 AM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। एक ऐसा नेता जो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के करीबी दोस्त हैं, भाजपा के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाते हैं। इन्होंने मोदी लहर में भी 2014 में लोकसभा चुनाव जीता। विदेशी बाला के प्यार में गिरफ्तार हुए और उसे अपना हमसफर बनाया। हम बात कर रहे है कांग्रेस के तेजतर्रार नेता गौरव गोगोई की।

अयोध्या दीपोत्सव : चार दिनों तक अलौकिक आभा से चमकेगी रामनगरी, पहले से भी भव्य होगा कार्यक्रम

IANS | September 3, 2024 5:59 PM

लखनऊ, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अयोध्या दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए यूपी सरकार तेज गति से कार्य कर रही है। इस वर्ष न केवल राम की पैड़ी, नया घाट समेत अयोध्या के विभिन्न घाटों को 25 लाख से ज्यादा दीयों से सजाया जाएगा, बल्कि चार दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में साज-सज्जा इस कदर आकर्षक होगी, जो अयोध्या को साकेत धाम की वास्तविक अलौकिक आभा प्रदान करेगी।

दिल्ली में हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी से की मुलाकात

IANS | September 3, 2024 1:38 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिले। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई है। इस दौरान सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। सीएम हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात को एक सामान्य शिष्टाचार बताया।

भाजपा के सदस्यता अभियान के बीच सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर वायरल

IANS | September 2, 2024 9:04 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024 की शुरुआत की। पीएम मोदी मिस्ड कॉल देकर पहले सदस्य बनें। मिस्ड कॉल करने के बाद पीएम मोदी के पास भाजपा की तरफ से एसएमएस आया, जिसमें उन्होंने अपना डिटेल भरा और इसी के साथ वह भाजपा के पहले सदस्य बन गए। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है।

विधानसभा चुनाव से पहले जेजेपी को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए हरियाणा के कई नेता

IANS | September 2, 2024 1:15 PM

नई दिल्ली,2 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को बड़ा झटका लगा है। जेजेपी के दो बड़े नेता देवेंद्र सिंह बबली (जो मंत्री भी रहे हैं) और संजय कबलाना ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही जेल अधीक्षक के पद से वीआरएस लेने वाले सुनील सांगवान ने भी सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।