राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, कहा- देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर बुधवार को जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे पहले ऐसे नेता विपक्ष हैं, जो सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाते हैं। एक निजी टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अब तो तस्वीर साफ हो रही है कि कैसे राहुल गांधी देश में गृहयुद्ध करवाना चाहते हैं। लेकिन, पीएम मोदी के नेतृत्व में उनके इरादे कभी पूरे नहीं होंगे।