'अब बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को सीधे जेल या जहन्नुम मिलता है', सीएम योगी का सपा पर हमला

IANS | August 26, 2026 1:08 PM

लखनऊ, 26 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की योजना शुरू करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम में योगी ने सपा शासन के दौरान महिला सुरक्षा, पेंशन, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया।

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिले अनिल बलूनी, केंद्रीय विद्यालय खोलने की रखी मांग

IANS | August 25, 2026 10:43 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। उन्होंने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण समेत तीन अन्य स्थानों पर केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग रखी।

वित्त वर्ष 2026 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन, मुनाफा 10,176 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

IANS | August 25, 2026 9:07 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। वित्तीय सेवा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, आरआरबी का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) बढ़कर 10,176 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 6,820 करोड़ रुपए था।

स्वतंत्रता के 80 साल पर पीएम मोदी का 'सप्तधारा' विजन, विकसित भारत का रोडमैप है : संबित पात्रा

IANS | August 25, 2026 1:54 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सप्तधारा' की बात कही थी। इसी 'सप्तधारा' को लेकर मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से बात की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो सप्तधारा का लक्ष्य रखा है, वही विकसित भारत बनाने का रोडमैप है।

यूपी : सीएम योगी का ऐलान, अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे नौकरी

IANS | August 25, 2026 12:21 PM

लखनऊ, 25 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर योगी सरकार की पारदर्शिता और युवाओं को रोजगार देने की नीति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया।

यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए

IANS | August 25, 2026 9:57 AM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के मंगलवार को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र की इस डिजिटल क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।

बिहार के शेखपुरा में पीएम सूर्य घर योजना बनी वरदान, बिजली बिल की चिंता भी खत्म

IANS | August 24, 2026 10:41 PM

शेखपुरा, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा जिले में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' कई परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना का फायदा उठाने वाले लोगों का मानना ​​है कि बिजली पर उनकी निर्भरता कम हुई है और उनके महीने के बिजली बिल में भी भारी कमी आई है।

अयोध्या में कांग्रेस के मछली दावत पर वीएचपी का हमला, विनोद बंसल ने बताया 'हिंदू आस्था से खिलवाड़'

IANS | August 24, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अयोध्या में कांग्रेस की ओर से पवित्र सावन महीने में आयोजित कथित 'मछली दावत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस आयोजन को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने हिंदू आस्था और धार्मिक भावनाओं के प्रति असंवेदनशीलता बताया है। उन्होंने कांग्रेस पर हिंदू धर्म, आस्था और धार्मिक प्रतीकों के अपमान का आरोप लगाते हुए पार्टी से तत्काल माफी मांगने की मांग की।

कनाडा और अमेरिका दौरे पर जाएंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आर्थिक और वित्तीय साझेदारी मजबूत करने पर रहेगा फोकस

IANS | August 24, 2026 6:14 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से 2 सितंबर तक कनाडा और अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी, जिसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत की आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को मजबूत करना, निवेश संबंधों को गहरा करना और वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर सहयोग को आगे बढ़ाना है।

'इधर-उधर की बात न करो, यह बताओ हमारी माता-बहनों का हक क्यों छीना?', फडणवीस का चिदंबरम पर तंज

IANS | August 24, 2026 5:59 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। देश में महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता पी. चिदबंरम की उस टिप्पणी पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने उन पर मानसिक थकान के कारण गलत बयान देने का आरोप लगाया था।