रामदास आठवले का राहुल गांधी पर तंज, 'पीएम मोदी को हटाना है तो चुनाव लड़ो, आंदोलन से नहीं होगा'
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में हुई रैली और राहुल गांधी की सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आंदोलन करके किसी को नहीं हटा सकते, भारत आंबेडकर के संविधान से चलता है, यहां बांग्लादेश जैसी स्थिति नहीं बन सकती।