समाज के हर वर्ग को जोड़कर 'विकसित भारत 2047' का सपना पूरा करेंगे : नितिन नवीन

IANS | August 24, 2026 4:50 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत पावन माटी कलश ‘वंदन एवं वितरण कार्यक्रम’ को संबोधित किया और कहा कि समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और निष्काम कर्म के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

'हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद मछली की दावत उड़ाते हैं और फिर राम-राम चिल्लाते हैं', सीएम योगी का अजय राय पर तंज

IANS | August 24, 2026 3:03 PM

रायबरेली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को निशाने पर लिया। उन्होंने अजय राय पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं, बाहर निकलकर मछली की दावत उड़ाते हैं और फिर राम-राम चिल्लाते हैं। सीएम योगी ने कहा, "बेशर्मी की भी एक सीमा होती है, इनके सामने तो गिरगिट भी शरमा जाए।"

यूपी चुनाव: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन की राह नहीं बनी तो अकेले मैदान में कूदने की तैयारी

IANS | August 24, 2026 11:09 AM

लखनऊ, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी प्रदेश में अपना सियासी खाता खोलने की कोशिश में जुट गई है। पार्टी की पहली प्राथमिकता गठबंधन है, लेकिन सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनी तो एआईएमआईएम अकेले चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

राजगुरु की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने किया नमन, शाह बोले- "युवाओं को प्रेरित करता रहे उनका बलिदान'

IANS | August 24, 2026 9:18 AM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। महान क्रांतिकारी और अमर बलिदानी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शाह ने कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान देश के युवाओं को सदैव राष्ट्र प्रथम के लिए प्रेरित करता रहेगा।

मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद राजगुरु को जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

IANS | August 24, 2026 9:04 AM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश भारत के अंग्रेज पुलिस अधिकारी (सहायक पुलिस अधीक्षक) जेपी सांडर्स को गोली मारकर फांसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने नमन करते हुए याद किया है।

रक्षाबंधन केवल रक्षा-सूत्र नहीं, बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व : योगी

IANS | August 24, 2026 7:39 AM

लखनऊ, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने एक पत्र में कहा कि रक्षाबंधन भाई की कलाई पर बंधने वाला रक्षा-सूत्र मात्र नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और संकल्प का पावन पर्व है। यह पर्व परिवार को जोड़ता है, समाज में आत्मीयता लाता है तथा बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराता है।

गिफ्ट सिटी से लेकर सेमीकंडक्टर तक, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमेरिकी प्रवासियों के सामने विकास का रखा रोडमैप

IANS | August 23, 2026 9:28 PM

न्यू जर्सी, 23 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने अमेरिका दौरे के सातवें दिन न्यू जर्सी में ‘गरवी गुजरात ग्लोबल न्यू जर्सी’ कार्यक्रम में गुजराती डायस्पोरा से राज्य की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया।

मास्टर प्लान फॉर दिल्ली-2047 को लेकर नवंबर तक डीडीए करेगा पक्षकारों के साथ 20 बैठकें

IANS | August 23, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल (एल-जी) टी.एस. संधू के सुझाव के अनुसार, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मास्टर प्लान फॉर दिल्ली-2047 (एमपीडी-2047) को लेकर बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान की योजना बनाई है। इसके तहत अगले तीन महीनों में पक्षकारों के साथ 20 बैठकें आयोजित करने का प्रस्ताव है। यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी की ओर से दी गई।

सीएम योगी ने अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 32 साल की उम्र में दी थी शहादत

IANS | August 23, 2026 2:27 PM

लखनऊ, 23 अगस्त (आईएएनएस)। स्वाधीनता संग्राम सेनानी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के 91वें बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को झंडेवाला पार्क, अमीनाबाद में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अमेरिका दौरे पर सीएम भूपेंद्र पटेल, न्यूयॉर्क में वैश्विक कंपनियों से की मुलाकात

IANS | August 22, 2026 5:22 PM

न्यूयॉर्क, 22 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क में जेपी मॉर्गन, टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स, उबर और गोलूब कैपिटल के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं और अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान आईबीएम रिसर्च का दौरा किया। बैठकों में निवेश के अवसरों, वित्तीय सेवाओं, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई।