बांग्लादेश में 30 हजार टका न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन, हाईवे जाम किया
ढाका, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के गाजीपुर में रविवार को रेडीमेड गारमेंट (कपड़ा) उद्योग के श्रमिकों ने प्रदर्शन करते हुए कोनाबाड़ी इलाके में एक पुलिस बॉक्स में आग लगा दी और ढाका-टांगाइल हाईवे जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की पांच प्लाटून तैनात की गईं। श्रमिकों ने यह प्रदर्शन न्यूनतम मासिक वेतन 30 हजार टका करने की मांग को लेकर किया।