महाराष्ट्र में रक्षा बंधन से 'धर्म स्वतंत्रता कानून' प्रभाव में, जबरन धर्मांतरण कराया तो सात साल तक की सजा

IANS | August 18, 2026 9:26 PM

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने राज्य में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026 लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। गृह विभाग से 17 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह कानून 28 अगस्त 2026 से प्रभावी हो जाएगा। राज्य सरकार ने अधिनियम की धारा 1(2) के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए इसके लागू होने की तारीख निर्धारित की है।

मुक्त व्यापार समझौतों से भारत के निर्यात को मिल रही नई रफ्तार, नए बाजारों में बढ़ रही भारतीय उत्पादों की पहुंच

IANS | August 18, 2026 4:24 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत द्वारा हाल के वर्षों में किए गए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश के निर्यात को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को जारी एक फैक्टशीट के अनुसार, नए व्यापार समझौता साझेदार देशों के साथ भारत का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। इससे न केवल भारतीय उत्पादों की वैश्विक पहुंच बढ़ी है, बल्कि अधिक से अधिक कंपनियां इन समझौतों से मिलने वाले शुल्क संबंधी लाभों का भी उपयोग कर रही हैं।

सीएम योगी का सख्त संदेश, भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर लिया जाए सख्त एक्शन

IANS | August 18, 2026 11:54 AM

गोरखपुर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जब यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो मुख्यमंत्री की भृकुटि तन गई।

यादों में योद्धा : आजादी की उस जिद का नाम, जिसकी गूंज आज भी गुंजायमान...

IANS | August 17, 2026 11:36 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की आजादी की कहानी सिर्फ सत्याग्रह, अहिंसा और आंदोलनों से नहीं जुड़ी है। यह उसकी कहानी भी है, जिसने एक युवा को ब्रिटिश हुकूमत की सबसे प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम की अग्निपथ पर ला खड़ा किया। साहस की यह वही कहानी है, जिसने नजरबंदी की दीवारों को तोड़ा, हजारों किलोमीटर का जोखिम भरा सफर तय किया और दुनिया के युद्धरत शक्तिशाली देशों के बीच भारत की आजादी के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की।

असम के माजुली में 'जन औषधि केंद्र' का उद्घाटन, सस्ती दवाएं मिलने से स्थानीय लोग खुश

IANS | August 17, 2026 10:09 PM

गुवाहाटी, 17 अगस्त (आईएएनएस)। असम के माजुली में जिला अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेपी) के तहत एक जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के खुलने से स्थानीय निवासियों और आसपास के लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है। अब उन्हें सस्ती कीमतों पर अच्छी क्वालिटी के साथ ही जीवन रक्षक दवाएं भी मिल सकेंगी।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनाए गए प्रदीप भंडारी, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

IANS | August 17, 2026 7:42 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी प्रमुख स्थान दिया गया है।

आपदा के दौरान गुजरात के किसानों, मछुआरों के लिए जीवन रक्षक बना एनडीएमए का 'सचेत' ऐप

IANS | August 17, 2026 4:18 PM

वलसाड, 17 अगस्त (आईएएनएस)। प्राकृतिक आपदा के दौरान सरकार और प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है जान-माल के नुकसान को कम से कम करना। ऐसे में नेशनल डिजास्टर मैनेटमेंट अथॉरिटी यानी एनडीएमए द्वारा विकसित 'सचेत' ऐप और ‘सचेत नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल’ इस दिशा में जीवन रक्षक साबित हो रहा है। गुजरात में किसानों, मछुआरों और आम नागरिकों को कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (सीएपी) और जियो-फेंसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित ‘सचेत ऐप’ के माध्यम से स्थानीय स्तर पर साइक्लोन, तेज बारिश, आकाशीय बिजली, बाढ़ और हीट वेव जैसी आपदाओं के बारे में रियल-टाइम चेतावनी मिल रही है, जिससे उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचने और नुकसान को कम करने में मदद मिल रही है।

गुजरात पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक; दर्ज हो रही 'ई-जीरो एफआईआर', पीड़ितों को घर बैठे मिल रहा इंसाफ

IANS | August 17, 2026 3:29 PM

गांधीनगर, 17 अगस्त (आईएएनएस)। डिजिटल युग में साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड के मामले बढ़ गए हैं। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने में बहुत दिक्कत आती है क्योंकि फ्रॉड करने वालों का कोई ठौर-ठिकाना नहीं होता है और त्वरित कार्रवाई नहीं होने से अपराधी बेखौफ होकर अपने कारनामों को अंजाम देते रहते हैं। ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में गुजरात पुलिस की साइबर सेल ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के जरिए 'साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड ई-जीरो एफआईआर' दर्ज करने की शुरुआत की है।

सीएम भूपेंद्र पटेल सैन फ्रांसिस्को पहुंचे, 'वाइब्रेंट गुजरात 2027' से पहले निवेशकों से करेंगे मुलाकात

IANS | August 17, 2026 2:16 PM

सैन फ्रांसिस्को, 17 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमवार को राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने निवेश आकर्षित करने और 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027' में भागीदारी को मजबूत करने के मकसद से अपने विदेशी दौरे के अमेरिकी चरण की शुरुआत की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

IANS | August 17, 2026 2:12 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया के जरिए दी।