'ऑपरेशन सिंदूर' में विश्व ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा, मिशन सुदर्शन चक्र पर हो रहा है काम : राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद में अपने अभिभाषण के दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश से आतंकवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। देश ने अपने संसाधनों के दम पर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया है।