भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक लीडर्स समिट: पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार ऑस्ट्रेलिया

IANS | July 4, 2026 1:50 PM

कैनबरा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया समेत तीन देशों के दौरे पर जाने वाले हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया-भारत वार्षिक लीडर्स समिट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत करने पर गर्व होगा। यह समिट भारतीय प्रधानमंत्री के 8 से 10 जुलाई तक के दौरे के दौरान होने वाली है।

12 सालों में सबसे परिवर्तनकारी काल का साक्षी बना भारत, पीएम मोदी के नेतृत्व में बदली सोच: राजनाथ सिंह

IANS | July 4, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पिछले 12 सालों में भारत सबसे परिवर्तनकारी काल का साक्षी बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी सोच बदली है। जब भारत की मानसिकता बदली, तो दुनिया ने भी भारत को देखने का अपना नजरिया बदल दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, 'उड़ान' योजना भी लॉन्च

IANS | July 4, 2026 11:39 AM

जोधपुर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के जोधपुर में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने जोधपुर में संशोधित 'उड़ान' योजना भी लॉन्च की।

शिवसेना नेता संजय देशमुख ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, बताया- 'विशेष आनंद का अनुभव'

IANS | July 3, 2026 11:25 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। शिवसेना के नेता संजय देशमुख ने पूरे परिवार के साथ शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। संजय देशमुख यवतमाल वाशिम से सांसद हैं। उन्होंने मुलाकात के दौरान भगवान विट्ठल की प्रतिमा प्रधानमंत्री को भेंट स्वरूप दी।

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, बिजली ट्रांसमिशन परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को मिलेगा बाजार मूल्य का दोगुना मुआवजा

IANS | July 3, 2026 10:04 PM

गांधीनगर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने शुक्रवार को बिजली पारेषण (पावर ट्रांसमिशन) अवसंरचना से प्रभावित कृषि भूमि के लिए मुआवजा नीति में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की। सरकार ने मौजूदा जंत्री (सरकारी मूल्यांकन) आधारित मुआवजा व्यवस्था को समाप्त कर अब भूमि के प्रचलित बाजार मूल्य के आधार पर मुआवजा देने का फैसला किया है।

असम के स्कूल में मिली ट्रेनिंग से छात्र ने शुरू की मशरूम की खेती, सीएम सरमा ने की सराहना

IANS | July 3, 2026 9:41 PM

गुवाहाटी, 3 जुलाई (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि स्कूल स्तर पर शुरू की गई एंटरप्रेन्योरशिप ट्रेनिंग से छात्रों को प्रैक्टिकल स्किल्स विकसित करने में मदद मिल रही है और उन्हें कम उम्र से ही स्वरोजगार के अवसरों को तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने एक ऐसे छात्र की सफलता की कहानी का उदाहरण दिया, जिसने ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने के बाद मशरूम की खेती शुरू की।

पीएम मोदी शनिवार को 13,037 करोड़ रुपए की जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का करेंगे शिलान्यास, शहर को मिलेगी 41 किमी लंबी नई मेट्रो लाइन

IANS | July 3, 2026 9:00 PM

जयपुर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह के दौरान 13,037 करोड़ रुपए की जयपुर मेट्रो रेल परियोजना फेज-2 का शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिंगली वेंकैया: तिरंगे के रचनाकार, जिन्होंने देश के लिए समर्पित कर दिया अपना जीवन

IANS | July 3, 2026 4:54 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रचनाकार पिंगली वेंकैया का नाम देश के इतिहास में सम्मान के साथ लिया जाता है। 4 जुलाई 1963 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में इनका देहांत हुआ था। इन्होंने न केवल भारत को उसकी पहचान देने वाला ध्वज तैयार किया बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरी होने के बावजूद उन्होंने राष्ट्र सेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाया।

'आम महोत्सव' में सीएम योगी बोले, केमिकल-मुक्त उत्पाद वैश्विक बाजार में बनाएंगे पहचान

IANS | July 3, 2026 3:11 PM

लखनऊ, 3 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य सरकार कृषि को आधुनिक तकनीक, वैश्विक बाजार और गुणवत्ता आधारित उत्पादन से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

'अम्मा' में सत्ता को लेकर बड़ा विवाद, नई एडहॉक कमेटी को लेकर श्वेता मेनन ने उठाए सवाल

IANS | July 3, 2026 12:46 PM

कोच्चि, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों का प्रमुख कमेटी 'मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' (अम्मा) एक बार फिर अंदरूनी विवादों के कारण सुर्खियों में है। संगठन में नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर चल रहा टकराव अब एक संघर्ष में बदल गया है। पूर्व अध्यक्ष श्वेता मेनन ने नई बनाई गई एड हॉक कमेटी की वैधता पर सवाल उठाया और दावा किया कि मौजूदा परिस्थितियों में उनकी एग्जीक्यूटिव कमेटी की जिम्मेदारी संभालने की हकदार है।