ट्रंप का बयान और फ्लावियो बोल्सोनारो ने बदला स्टैंड, ब्राजील चुनाव का परिणाम रद्द कराने की छोड़ी मांग

IANS | October 27, 2026 8:21 AM

वाशिंगटन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील में एक बार फिर लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा विजयी रहे। दूसरे चरण में जीत के बाद दक्षिणपंथी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो ने चुनाव रद्द कराने की मांग की थी। लेकिन फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने सभी आकांक्षाओं-आशंकाओं पर विराम लगा दिया।

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

IANS | October 27, 2026 7:46 AM

वाशिंगटन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर उनकी जगह सस्ते या कम वेतन वाले विदेशी कर्मचारियों को रखने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है। उन्होंने वीजा धोखाधड़ी पर भी शिकंजा कसने की बात कही। वेंस ने सोमवार को कंसास के टोपेका में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में स्पष्टीकरण, सीईसी के एकतरफा फैसले संबंधी दावों से इनकार

IANS | October 26, 2026 9:19 PM

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। आयोग ने हलफनामे में कहा कि जून 2025, अक्टूबर 2025 और मई 2026 में जारी किए गए तीनों एसआईआर आदेश सर्वसम्मति से लिए गए थे।

गुजरात के चार जिले सूखाग्रस्त घोषित, फसल सहायता और 150 दिनों के ग्रामीण रोजगार की भी घोषणा

IANS | October 26, 2026 8:56 PM

गांधीनगर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने कम और विलंबित वर्षा के कारण देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, कच्छ और जामनगर जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति सहायता, रियायती चारे और ग्रामीण निवासियों के लिए 150 दिनों के रोजगार की घोषणा की है।

तकनीक के लिए मानवता की सेवा और स्वास्थ्य सेवा के मूल में करुणा जरूरी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

IANS | October 26, 2026 7:09 PM

विजयवाड़ा, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार में अधिक निवेश का आह्वान किया।

सरकार ने चालू इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर खर्च किए 17.73 लाख करोड़ रुपए

IANS | October 26, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को बताया कि सितंबर 2026 तक केंद्र के 17 मंत्रालयों और विभागों में कुल 37.56 लाख करोड़ रुपए की नवीनतम अनुमानित लागत वाली 1,853 इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की निगरानी की जा रही है।

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

IANS | October 26, 2026 5:40 PM

नई दिल्ली/यरूशलेम, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल में मंगलवार को संसदीय चुनाव होने जा रहे हैं। संसदीय चुनाव के लिए लगभग 73 लाख योग्य मतदाता वोट डालेंगे। इस चुनाव में लोग देश की 120 सदस्यीय संसद (कनेसेट) के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: अमरोहा जिले में पिछली बार भाजपा-सपा के बीच रहा बराबरी का मुकाबला, इस बार कौन भारी?

IANS | October 26, 2026 4:14 PM

लखनऊ, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू होने लगी हैं। अमरोहा जिले में कुल 4 विधानसभा सीटें हैं। पिछली बार 2022 में यहां जिला स्तर पर दो-दो सीटें जीतकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला बराबरी का रहा।

'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' गाली गैंग की गैंगस्टर बनती जा रही है : मुख्तार अब्बास नकवी

IANS | October 26, 2026 3:50 PM

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तीखा पलटवार किया। नकवी ने कांग्रेस पर मंच से गाली और सड़क पर मवाली वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब गोलकीपर ही सेल्फ गोल करने लगे तो टीम को पूरी छूट मिल जाती है। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि देश ऐसी राजनीति का जवाब देता रहा है, बावजूद इसके कांग्रेस की भाषा नहीं बदल रही।

पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, भगवंत मान अपराधियों को दे रहे संरक्षण : गौरव भाटिया

IANS | October 26, 2026 3:38 PM

नई दिल्‍ली, 26 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने पंजाब में हो रही हत्‍याओं और भ्रष्‍टाचार को लेकर मान सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्‍यवस्‍था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को अपराधमुक्‍त, भयमुक्‍त और नशामुक्‍त करने का प्रण लिया है। भाजपा नेता ने प्रदेश में हो रही हत्‍याओं को लेकर प्रेस वार्ता के दौरान भगवंत मान सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।