ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे चरण का मतदान आज, लूला और बोल्सोनारो के बीच कांटे की टक्कर
ब्रसीलिया, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण की पूर्व संध्या पर वर्तमान राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के दस लाख से अधिक समर्थकों ने रैली निकाली। रविवार को 159 मिलियन (करीब 16 करोड़) लोग अपने मतों का प्रयोग करेंगे। स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होना है।