रक्षा क्षेत्र में सुधारों का असर: सैन्य उपकरणों के बड़े निर्यातक के रूप में उभरा भारत, 12 वर्षों में 686 करोड़ से बढ़कर 38,424 करोड़ रुपए पहुंचा रक्षा निर्यात

IANS | June 17, 2026 3:19 PM

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भारत के रक्षा क्षेत्र में वर्ष 2014 से 2026 के बीच बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक फैक्ट शीट के अनुसार, देश का वार्षिक रक्षा निर्यात 2013-14 में केवल 686 करोड़ रुपए था, जो बढ़कर 2025-26 में रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। आज भारत के सैन्य उपकरणों की मांग दुनिया के 80 से अधिक देशों में है।

स्वास्थ्य सेवाओं को ठेके पर देने में जुटी मध्य प्रदेश सरकार : उमंग सिंघार

IANS | June 17, 2026 1:22 PM

भोपाल 17 जून (आईएएनएस) मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के मकसद से तीन जिलों के 18 स्वास्थ्य केद्रों को निजी हाथों में सौंपने के फैसले पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाया है।उनका आरोप है कि राज्य की मोहन यादव सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को ठेके पर देने में जुटी हुई है। दरअसल, राज्य सरकार ने ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए तीन जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो का संचालन सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल पर संचालित करने का फैसला किया है।

पीएम मोदी से प्रेरित परिवार ने शादी में सोने की नई ज्वेलरी खरीदने से किया परहेज, पुराने मंगलसूत्र को दिया नया रूप

IANS | June 17, 2026 1:15 PM

वर्धा, 17 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का आम नागरिकों पर कितना गहरा असर हुआ है, इसका एक दिल छू लेने वाला उदाहरण महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पुलगांव से सामने आया है। यहां एक परिवार ने अपने बेटे की शादी के लिए नई सोने की ज्वेलरी न खरीदने और इसके बजाय अपनी होने वाली बहू के लिए घर में मौजूद पुराने मंगलसूत्र को ही नया रूप देने का फैसला किया है।

अमित शाह समेत कई नेताओं ने आरएसएस के तीसरे सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

IANS | June 17, 2026 9:03 AM

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमित शाह ने कहा कि आपातकाल के कठिन दिनों में भी संघ को आकार देने वाले और युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रेरित करने वाले बालासाहब हम सभी की प्रेरणा बने रहेंगे।

देश के कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना

IANS | June 16, 2026 8:54 PM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों के लिए बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

चारधाम यात्रा में 36 लाख 50 हजार 761 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए : सतपाल महाराज

IANS | June 16, 2026 8:02 PM

देहरादून, 16 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) की 24वीं बैठक गढ़ी कैंट स्थित आईएचएम ऑडिटोरियम में आयोजित हुई।

'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी

IANS | June 16, 2026 11:41 AM

ब्रातिस्लावा, 16 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रातिस्लावा के प्रेसिडेंशियल पैलेस में वाराणसी पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पेंटिंग प्रदर्शनी देखने के बाद प्रधानमंत्री ने भारत और स्लोवाकिया के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति में लोगों तथा देशों को एक-दूसरे के करीब लाने की अद्भुत शक्ति होती है।

स्लोवाक राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पीएम मोदी बोले- 'आपके विचार हमेशा बहुत प्रेरक और मूल्यवान होते हैं'

IANS | June 16, 2026 9:46 AM

ब्रातिस्लावा, 16 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की समझ और विचारों को बहुत प्रेरणात्मक और कीमती बताया और कहा कि उनसे मिलकर खुशी हुई।

विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम: वित्त मंत्री सीतारमण

IANS | June 15, 2026 3:51 PM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार देश में अधिक विदेशी पूंजी आकर्षित करने के लिए आगे भी कई कदम उठाएगी और बॉन्ड मार्केट के लिए हाल में घोषित उपाय इस दिशा में सिर्फ शुरुआत हैं।

ब्रातिस्लावा में स्वागत सच में खास था, भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह के लिए आभारी हूं: पीएम मोदी

IANS | June 15, 2026 11:26 AM

ब्रातिस्लावा, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय की ओर से किए गए स्वागत को बेहद खास बताया।