पश्चिम बंगाल में ईवीएम से छेड़छाड़ पर सख्ती, अधिकारी ने दिए री-पोलिंग के संकेत

IANS | April 30, 2026 7:42 PM

कोलकाता, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुछ पोलिंग बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बटन से छेड़छाड़ की शिकायतों के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को साफ संदेश दिया कि यदि किसी भी बूथ पर छेड़छाड़ साबित होती है, तो वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी की रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया, अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली आरकॉम लोन फ्रॉड केस की सुनवाई अगले हफ्ते

IANS | April 30, 2026 7:41 PM

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल नई स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर ले लिया है। यह रिपोर्ट रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और उससे जुड़ी कंपनियों के कथित बड़े बैंक घोटाले की जांच से जुड़ी है।

एग्जिट पोल: पश्चिम बंगाल में ममता के तिलिस्म पर भाजपा भारी, 'कमल' खिलने के संकेत

IANS | April 30, 2026 7:35 PM

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल सामने आ गया है। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनती नजर आ रही है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को चुनाव में भारी झटका लगने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल के लिए एग्जिट पोल जारी नहीं करेगा एक्सिस माई इंडिया, इस वजह से लिया फैसला

IANS | April 30, 2026 6:01 PM

कोलकाता, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्सिस माई इंडिया ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल जारी नहीं करने का निर्णय लिया है। एजेंसी ने गुरुवार को एक अहम बयान जारी कर जानकारी दी। एजेंसी की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि वह इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना एग्जिट पोल जारी नहीं करेगी। यह निर्णय डेटा की विश्वसनीयता और सांख्यिकीय मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण लिया गया है।

किरेन रिजिजू का हज के लिए हवाई किराए में बढ़ोतरी पर बयान, 'सरकार ने बातचीत के जरिए कम कराया बोझ'

IANS | April 30, 2026 5:28 PM

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हज 2026 के हवाई किराए में हुई बढ़ोतरी को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भारी किराया वृद्धि को बातचीत के जरिए काफी हद तक कम कराया, जिससे लाखों हज यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

गुजरात : कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए तीन शहरों में 17 नए शहरी बस मार्गों को मंजूरी

IANS | April 30, 2026 4:47 PM

गांधीनगर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि गुजरात के तीन शहरों में शहरी बस सेवाओं के विस्तार से कनेक्टिविटी बेहतर होने और आने-जाने का खर्च कम होने की उम्मीद है। यह विस्तार 'मुख्यमंत्री शहरी बस परिवहन योजना' के तहत 17 नए रूटों को मंजूरी मिलने के बाद किया जा रहा है।

वोट शेयर और सीटों की गणना अलग-अलग चीजें हैं : मनोज कुमार सिंह

IANS | April 30, 2026 4:21 PM

नोएडा, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मैटराइज न्यूज कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह ने चुनावी आंकड़ों और रुझानों को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने असम के मतदान प्रतिशत पर कहा कि वोट प्रतिशत से सीधे सीटों का अनुमान लगाना सही नहीं होता।

एक मई से दो दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस की शुरूआत करेंगे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल: हर्ष संघवी

IANS | April 30, 2026 4:00 PM

सूरत, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के सूरत में एक मई से शुरू होने वाले वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस की शुरूआत सीएम भूपेंद्र पटेल करेंगे। इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने दी। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम की मेजबानी के लिए गुजरात तैयार है। यह गुजरात की क्षेत्रीय ताकतों और असीमित औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच है।

गुजरात में 12 लाख से ज्यादा मजदूरों को 2,029 करोड़ रुपए का बोनस मिला

IANS | April 30, 2026 2:37 PM

गांधीनगर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने 2024-25 के दौरान 12.44 लाख से ज्यादा मजदूरों को बोनस के तौर पर 2,029 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बांटी है। डिजिटल शिकायत निवारण सिस्टम और श्रम सुधारों का भी विस्तार किया है।

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

IANS | April 30, 2026 12:58 PM

लखनऊ, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसद में विरोध और सदन में समर्थन का दिखावा कर विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है, जिस पर “सपाइयों को देख गिरगिट भी शरमा जाए।”