महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, कहा-एससी छात्रों को कक्षा 1 से 12वीं तक छात्रवृत्ति, फ्री कोचिंग की सुविधा
देहरादून, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नगर निगम द्वारा आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभा यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जिस प्रकार से उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं, यहां कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी गठबंधन में हैं। मुजफ्फरनगर का कांड हो, मसूरी का कांड हो, खटीमा का गोलीकांड हो, तब इनके पिता मुलायम सिंह यादव संयुक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।