महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने किया नमन

IANS | October 26, 2026 7:45 AM

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। आदि कवि और पवित्र महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की ओर से उनको नमन किया गया है।

ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर में लूला ने हासिल की जीत

IANS | October 26, 2026 7:13 AM

ब्रासीलिया, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के सुपीरियर इलेक्टोरल कोर्ट की ओर से जारी किए गए नतीजों के अनुसार, सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के उम्मीदवार और ब्राजील के मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर (रनऑफ) में जीत हासिल की है।

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेगी 1-1 लाख रुपए की छात्रवृत्ति: मोहन यादव

IANS | October 25, 2026 11:19 PM

भोपाल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य भर के 102 मेधावी छात्रों को 'भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति' प्रदान करेंगे।

भुवनेश्वर में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर उत्साह, ओडिशावासी, बोले-राज्य के विकास को मिलेगी नई गति

IANS | October 25, 2026 11:12 PM

भुवनेश्वर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा दौरे को लेकर भुवनेश्वर में खुशी और उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री ने रविवार को जटनी में आरबीआई के डेटा सेंटर का उद्घाटन किया और उसके बाद भुवनेश्वर में भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए जमा हुए और फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया।

चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, 21 आपदा राहत टीमें तैनात

IANS | October 25, 2026 10:04 PM

अमरावती, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में संभावित भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की कुल 21 टीमें तैनात की गई हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 10 और एसडीआरएफ की 11 टीमें तैनात की गई हैं।

उत्तराखंड के कोटद्वार में पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी, लाभार्थियों को मिला सपनों का घर

IANS | October 25, 2026 9:43 PM

कोटद्वार, 25 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के कोटद्वार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने घर का सपना साकार हो रहा है। योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पक्के आवास उपलब्ध कराने में सहायता दी जा रही है। इस योजना से लाभार्थियों के जीवन में जहां सामाजिक सुधार हुआ है, वहीं उनमें आत्मविश्वास और नई उम्मीदें भी जगी हैं। अब लाभार्थियों के बच्चे पक्के मकानों में रह रहे हैं।

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

IANS | October 25, 2026 8:32 PM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को आड़े हाथों लिया है। सभी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई और देश से क्षमा मांगने की मांग की।

ईटानगर : सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट पर सीएम पेमा खांडू ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, बताया- गलत जानकारी से लोगों में भ्रम

IANS | October 25, 2026 7:38 PM

ईटानगर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के बहुचर्चित सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सक्रियता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट की प्रारंभिक व्यवहार्यता रिपोर्ट (पीएफआर) पर सभी दलों के विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

केंद्र ने शहरी क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए 2014 से बजट आवंटन 10 गुना बढ़ाया : वरिष्ठ अधिकारी

IANS | October 25, 2026 7:28 PM

भुवनेश्वर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने रविवार को कहा कि वर्ष 2014 के बाद से शहरी क्षेत्र के लिए बजटीय आवंटन 10 गुना बढ़ गया है। भारतीय शहरों के विकास को गति देने के लिए स्मार्ट सिटीज मिशन, अमृत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और शहरी आजीविका मिशन जैसी कई बड़ी योजनाओं के माध्यम से व्यापक प्रयास शुरू किए गए हैं।

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

IANS | October 25, 2026 6:54 PM

पटना, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित तौर पर अपशब्द कहने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने खड़गे की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक विरोध में मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है।