मानसून सत्र का समापन, राज्यसभा के सभापति ने हंगामे और व्यवधान पर जताई चिंता

IANS | August 13, 2026 1:04 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। गुरुवार को संसद के मानसून सत्र का समापन हो गया। पूरे सत्र में सदन की कार्यवाही केवल 37 घंटे से कुछ अधिक देर तक चली। सदन की उत्पादकता भी 39 प्रतिशत के आसपास रही। राज्यसभा के 271वें सत्र के समापन पर सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही का ब्यौरा पेश किया और लगातार हंगामे तथा व्यवधान पर गहरी चिंता जताई।

तरुण तेजपाल को अवार्ड देने वाली कांग्रेस अब चुप क्यों : सुधांशु त्रिवेदी

IANS | August 13, 2026 11:31 AM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विवादास्पद पत्रिका 'तहलका' और कांग्रेस के बीच संबंधों पर सवाल उठाए। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा खंडपीठ के ताजा फैसले का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप क्यों है।

हल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के खड़गे, बोले-धर्म के नाम पर हो रही राजनीति

IANS | August 13, 2026 11:26 AM

हलद्वानी, 13 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद’ रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए ‘शुद्धिकरण हवन’ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और हिंदू संगठनों पर निशाना साधा है। आठ अगस्त को आयोजित कांग्रेस की रैली को खड़गे ने संबोधित किया था। इसके बाद श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से रामलीला मैदान में शुद्धि हवन किया गया।

हर घर तिरंगा अभियान: जेपी नड्डा ने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, राम मोहन नायडू ने लिया तिरंगा रैली में हिस्सा

IANS | August 13, 2026 10:47 AM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा संकल्प 'आत्मनिर्भर भारत' और 'विकसित भारत' के निर्माण का है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति और एकता बेहद जरूरी है।

गुजरात सरकार एक लाख युवाओं को देगी प्रशिक्षण, 250 से अधिक उद्योग-संस्थान से होगी साझेदारी

IANS | August 13, 2026 10:37 AM

गांधीनगर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात कौशल विकास के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। राज्य सरकार ने 'विकसित और आत्मनिर्भर गुजरात' के निर्माण में कौशल विकास की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए चालू वर्ष 2026-27 में राज्य के एक लाख युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

रायपुर में आजादी की धुन’ से गूंजा पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम, सीएम बोले- युवा बनाएं विकसित छत्तीसगढ़

IANS | August 13, 2026 10:23 AM

रायपुर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए 100 युवा कलाकारों ने एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति देकर देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण बना दिया।

मध्य प्रदेश में निवेश के लिए गुजरात पहुंचे सीएम मोहन यादव, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी से की मुलाकात

IANS | August 13, 2026 12:07 AM

गांधीनगर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से गुजरात दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गांधीनगर स्थित आवास पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की।

'अहमदाबाद निवेश संवाद' में मध्य प्रदेश को 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 5,785 रोजगार सृजन की संभावना

IANS | August 12, 2026 11:55 PM

अहमदाबाद, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित मेगा निवेश संवाद के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों के जरिए प्रदेश में 5,785 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। कार्यक्रम में अहमदाबाद, सूरत, भावनगर, राजकोट और वडोदरा सहित गुजरात के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से 500 से अधिक उद्योगपतियों, निवेशकों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

निवेश से गुजरात-मध्य प्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: सीएम मोहन यादव

IANS | August 12, 2026 11:53 PM

भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुजरात के साथ मध्य प्रदेश के संबंधों को और प्रगाढ़ करते हुए अरविंद समूह द्वारा मध्य प्रदेश में भी अपनी इकाई स्थापित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पीएम मित्र पार्क में अगले वर्ष तक उत्पादन प्रारंभ करने का लक्ष्य है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्रांति, टोरेंट का 43 हजार करोड़ निवेश, 15 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार

IANS | August 12, 2026 11:52 PM

भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश कर रहा है, जिससे 15 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।